दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौतगिद्दी(हजारीबाग). सड़क दुर्घटना में घायल मुखलाल महतो की मौत रांची में इलाज के क्रम में हो गयी. जानकारी के अनुसार, बड़काचुंबा निवासी मुखलाल महतो शनिवार शाम अपने जानवर को लेकर घर जा रहे थे. इसी दौरान चुंबा बरगाछ के नजदीक बेलोरो वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया. इसमें […]
दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौतगिद्दी(हजारीबाग). सड़क दुर्घटना में घायल मुखलाल महतो की मौत रांची में इलाज के क्रम में हो गयी. जानकारी के अनुसार, बड़काचुंबा निवासी मुखलाल महतो शनिवार शाम अपने जानवर को लेकर घर जा रहे थे. इसी दौरान चुंबा बरगाछ के नजदीक बेलोरो वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया. इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत रांची मेडिका अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गयी. मुखलाल महतो झामुमो के पंचायत अध्यक्ष हरि महतो के पिता थे. उनकी मौत पर झामुमो के मनोज महतो आदि ने शोक व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










