ओके- आज खुलेंगे पंडालों के पट

Published at :18 Oct 2015 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
ओके- आज खुलेंगे पंडालों के पट

ओके- आज खुलेंगे पंडालों के पट गिद्दी में 54 वर्ष व रैलीगढ़ा में 60 वर्षों से हो रही है दुर्गा पूजा रैलीगढ़ा में विजयदशमी के दिन होगा रावन दहन गिद्दी में रासलीला व प्रवचन का आयोजन, गिद्दी सी में भी बना है भव्य पंडाल 18गिद्दी 3,4,5-गिद्दी का पूजा पंडाल, रैलीगढ़ा का पूजा पंडाल व गिद्दी […]

विज्ञापन

ओके- आज खुलेंगे पंडालों के पट गिद्दी में 54 वर्ष व रैलीगढ़ा में 60 वर्षों से हो रही है दुर्गा पूजा रैलीगढ़ा में विजयदशमी के दिन होगा रावन दहन गिद्दी में रासलीला व प्रवचन का आयोजन, गिद्दी सी में भी बना है भव्य पंडाल 18गिद्दी 3,4,5-गिद्दी का पूजा पंडाल, रैलीगढ़ा का पूजा पंडाल व गिद्दी सी का पूजा पंडाल गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी, रैलीगढ़ा, गिद्दी सी, वाशरी कॉलोनी, रिकवा, होसिर, हेसालौंग के पूजा पंडालों का पट सोमवार को खुलेगा. षष्ठी रविवार के दिन के 11 बजे के आस-पास शुरू हुआ है. सोमवार दिन के 10.22 बजे के बाद सप्तमी शुरू होगा. गिद्दी क्षेत्र के अधिकांश पूजा पंडालों का पट सोमवार शाम में खुलेगा. पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पुजारी के निर्देशानुसार ही पूजन के हर कार्य किये जा रहे हैं. वैसे सभी पूजा पंडालों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गयी है. मिठाई, खिलौने सहित कई तरह की दुकानें लग गयी है. पूजा पंडालों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था की गयी है. पंडालों में पूजन कार्य विधिवत ढंग से किये गये. मंगलवार को महासप्तमी की पूजा नव पत्रिका प्रवेश से शुरू की जायेगी. पुष्पाजंलि समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे. रैलीगढ़ा में पिछले 60 वर्षों से तथा गिद्दी में 54 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा होते आ रही है. इन दोनों जगहों पर भव्य पूजा पंडाल बनाये गये है. गिद्दी में कोलकाता के किनिष्का मंदिर के प्रारूप का पूजा पंडाल बनाया गया है. यह पंडाल लगभग दो लाख, 91 हजार रुपये की लागत से बनायी गयी है. रैलीगढ़ा में भी एक लाख, 46 हजार रुपये की लागत से कोलकाता मंदिर के आकृति का पंडाल निर्माण किया गया है. रैलीगढ़ा में विजयदशमी के दिन रावण दहन किया जायेगा. गिद्दी में पूजा के उपलक्ष्य पर रासलीला व प्रवचन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. गिद्दी सी में भी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola