जिप उम्मीदवार मोहरा के समर्थन का नर्णिय

Published at :18 Oct 2015 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
जिप उम्मीदवार मोहरा के समर्थन का नर्णिय

जिप उम्मीदवार मोहरा के समर्थन का निर्णय फोटो – 18 घाटो-1 समर्थकों के साथ जिप प्रत्याशी मोहरा महतोघाटोटांड़.मांडू भाग दो से जिला परिषद उम्मीदवार मोहरा महतो के समर्थन में क्षेत्र की विभिन्न पंचायत के युवकों की बैठक रविवार को स्थानीय पटेल चौक में हुई. इसकी अध्यक्षता सुनील मांझी ने की. संचालन दीपक कुमार ने किया. […]

विज्ञापन

जिप उम्मीदवार मोहरा के समर्थन का निर्णय फोटो – 18 घाटो-1 समर्थकों के साथ जिप प्रत्याशी मोहरा महतोघाटोटांड़.मांडू भाग दो से जिला परिषद उम्मीदवार मोहरा महतो के समर्थन में क्षेत्र की विभिन्न पंचायत के युवकों की बैठक रविवार को स्थानीय पटेल चौक में हुई. इसकी अध्यक्षता सुनील मांझी ने की. संचालन दीपक कुमार ने किया. बैठक में युवकों ने कहा कि मोहरा महतो क्षेत्र के संघर्षशील युवा नेता हैं. उन्होंने पिछले विधान सभा चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ कर अच्छा मत हासिल किया था. बैठक में तय किया गया कि जिप उम्मीदवार मोहरा महतो को मांडू भाग दो से सहयोग कर उन्हें क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाये. मोहरा महतो ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास व उनके सम्मान का ख्याल रखते हुए कार्य करेंगे. बैठक में संजय कुमार, मुकेश कुमार, पिटो शर्मा, दयानंद गंझू, सहदेव प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, गंगा हेंब्रोम, रवि रविदास, प्रकाश करमाली, अनिल महतो, कामेश्वर महतो, अर्जुन महतो, फिरोज खान, गुड्डू कुमार, प्रेम शंकर (भीम), चंदन कुमार, पंकज कुमार उर्फ गोनू, गंगा हेंब्रोम, संतोष कुमार, सुमंतो मोहंती, संजय महतो, अजय करमाली, तालो मुर्मू, सुनील टुडू, बीरू टुडू, महावीर मांझी, महावीर राम, वासुदेव महतो, सुलतान अंसारी, मुकेश अगरिया, सुमेश अगरिया, सिकंदर प्रसाद, एस अंसारी आदि माैजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola