सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग

Published at :18 Oct 2015 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग

सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग फोटो -18 घाटो -2 बैठक में शामिल लोग. घाटोटांड़. मांडू प्रखंड अंतर्गत लइयो उत्तरी पंचायत के ढोरठाटांड़ में क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई. इसमें क्षेत्र को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की गयी. बैठक में किसानों ने कहा कि इस वर्ष समय पर बरसात नहीं होने के […]

विज्ञापन

सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग फोटो -18 घाटो -2 बैठक में शामिल लोग. घाटोटांड़. मांडू प्रखंड अंतर्गत लइयो उत्तरी पंचायत के ढोरठाटांड़ में क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई. इसमें क्षेत्र को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की गयी. बैठक में किसानों ने कहा कि इस वर्ष समय पर बरसात नहीं होने के कारण धान सहित खरीफ की फसल खराब हो गयी. किसानों ने कर्ज लेकर धान व खरीफ की फसल लगायी थी. परंतु बरसात नहीं होने के कारण फसल मर गयी. बैठक में किसानों ने सरकार से क्षेत्र को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की. बैठक में गोविंद महतो, सुरेश महतो, वासुदेव महतो, हीरालाल महतो, मनोज पटेल, रामेश्वर महतो, मंगरी देवी, लखन महतो, संगीता देवी, तेतरी देवी, खेमिया देवी, बुधनी देवी, सपना देवी, सारो देवी आदि शामिल थे. बैठक की अध्यक्षता शिव नारायण महतो ने की. संचालन पच्चु महतो ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola