खातों में भेजी गयी बोनस की राशि

खातों में भेजी गयी बोनस की राशि उरीमारी. सीसीएल कर्मियों को बोनस की राशि उनके खाते में भेज दी गयी है. क्षेत्रीय वित्त कार्यालय द्वारा चेक काटे जाने के बाद विभिन्न बैंकों में स्थित कामगारों के खाते में राशि भेजी जा रही है. सबसे अधिक बोनस की राशि भुरकुंडा परियोजना के कामगारों के हिस्से में […]
खातों में भेजी गयी बोनस की राशि उरीमारी. सीसीएल कर्मियों को बोनस की राशि उनके खाते में भेज दी गयी है. क्षेत्रीय वित्त कार्यालय द्वारा चेक काटे जाने के बाद विभिन्न बैंकों में स्थित कामगारों के खाते में राशि भेजी जा रही है. सबसे अधिक बोनस की राशि भुरकुंडा परियोजना के कामगारों के हिस्से में गयी है. यहां पर 5.78 करोड़ रुपये बोनस के रूप में बंटेंगे. वहीं उरीमारी में 5.41 करोड़, सौंदा डी में 2.67 करोड़, बिरसा परियोजना में 2.24 करोड़, सयाल में 3.75 करोड़, उरीमारी में 2.19 करोड़, जीएम यूनिट में 1.16 करोड़, सेंट्रल सौंदा में 53 लाख, हेंदेगीर में पांच लाख, पतरातू वाटर वर्क्स में 26 लाख, एरिया स्टोर सौंदा में 20 लाख, आरडब्ल्यूएस भुरकुंडा में 45 लाख, बीटीटीआइ में 10 लाख रुपये बोनस के रूप में बंटे हैं. मालूम हो कि बोनस की राशि हाजिरी के आधार पर तय होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










