पांचवें दिन स्कंदमाता की हुई पूजा

Published at :17 Oct 2015 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
पांचवें दिन स्कंदमाता की हुई पूजा

पांचवें दिन स्कंदमाता की हुई पूजा 7 चितरपुर ई. दुलमी में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा. दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों से की जा रही है. प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गे सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रखंड पोटमदगा, […]

विज्ञापन

पांचवें दिन स्कंदमाता की हुई पूजा 7 चितरपुर ई. दुलमी में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा. दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों से की जा रही है. प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गे सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रखंड पोटमदगा, बयांग, प्रियातु, ढूठूवा सहित कई मंदिरों में शनिवार को नवरात्रा के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की गयी. मौके पर मुखिया महेश्वर महतो, संजय महतो, जगरनाथ महतो, संजीत महतो, राजेंद्र, युगल किशोर, देव किशोर, सुरेश महली, प्रकाश महली, श्रीकांत सहित कई उपस्थित थे. रजरप्पा: नवरात्र के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रजरप्पा पहुंच मां छिन्नमस्तिके की विधिवत पूजा अर्चना कर मत्था टेका. इसके अलावा श्रद्धालुओं ने रजरप्पा स्थित मां दूर्गें मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन कर मत्था टेका. नवरात्र को लेकर मंदिर प्रांगण के विभिन्न हवन कुंडों में प्रतिदिन साधक साधना में जुटे हैं. नवरात्र को लेकर प्रतिदिन रजरप्पा मंदिर में सुबह व संध्या में विशेष आरती की जा रही है. नवरात्र को लेकर क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही. जबकि दुर्गा पूजा को लेकर चितरपुर, गोला, दुलमी, मगनपुर, रजरप्पा प्रोजेक्ट आदि दुर्गा मंदिरों में भी आकर्षक पंडाल बना कर मां दुर्गे की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola