जय मां दुर्गे से गूंज रहा है कोयलांचल

जय मां दुर्गे से गूंज रहा है कोयलांचल 17बीएचयू-1-रिवर साइड नेहरू पार्क का पंडाल भुरकुंडा. दशहरा पर्व को लेकर पूजा समितियों के द्वारा तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है. कोयलांचल व बासल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पूजा पंडाल को कारीगरों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है. कई जगहों पर पंडाल का निर्माण […]
जय मां दुर्गे से गूंज रहा है कोयलांचल 17बीएचयू-1-रिवर साइड नेहरू पार्क का पंडाल भुरकुंडा. दशहरा पर्व को लेकर पूजा समितियों के द्वारा तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है. कोयलांचल व बासल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पूजा पंडाल को कारीगरों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है. कई जगहों पर पंडाल का निर्माण पूरा किया जा चुका है. माता की प्रतिमा भी तैयार हो चुकी है. पूजा समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल के पास विशेष व्यवस्था की जा रही है. क्षेत्र में सप्तमी से मां दुर्गे का पट खोला जायेगा. इसके बाद पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. अष्टमी, नवमी व दशमी को पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा. पूजा समितियों ने बताया कि इस बार सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जा रहे हैं. कई स्थानों पर जागरण का भी आयोजन किया जायेगा. दूसरी ओर, हुड़दंगियों से निबटने के लिए पुलिस तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










