लीड- गरबा-डांडिया पर झूमे लोग

लीड- गरबा-डांडिया पर झूमे लोगश्री अग्रसेन स्कूल में रामलीला का आयोजन 17बीएचयू-3-डांडिया करती शिक्षिकाएं. 4-मां दुर्गा बनी छात्रा.भुरकुंडा. दशहरा पर्व पर श्री अग्रसेन स्कूल पटेल नगर भुरकुंडा में शनिवार को गरबा व डांडिया का आयोजन किया गया. इसमें स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका व विद्यार्थी शामिल हुए. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने असत्य व सत्य की […]
लीड- गरबा-डांडिया पर झूमे लोगश्री अग्रसेन स्कूल में रामलीला का आयोजन 17बीएचयू-3-डांडिया करती शिक्षिकाएं. 4-मां दुर्गा बनी छात्रा.भुरकुंडा. दशहरा पर्व पर श्री अग्रसेन स्कूल पटेल नगर भुरकुंडा में शनिवार को गरबा व डांडिया का आयोजन किया गया. इसमें स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका व विद्यार्थी शामिल हुए. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने असत्य व सत्य की जीत पर आधारित रामलीला का मंचन किया. स्कूल के उदित नारायण, आकाश दुबे, श्रेया मिश्रा, आकाश दास, नवजोत सिंह, अनिकेत कुमार ने नाटक मंचन किया. विद्यार्थियों ने गरबा व डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. यूकेजी की छात्रा मां दुर्गा बन वाहवाही बटोरी. स्कूल के सचिव प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि विद्यालय में समाज में आपसी एकता कायम रखने के लिए हर मजहब के पर्व मनाये जाते हैं. प्राचार्य डॉ संजय सिन्हा ने कहा कि यह त्योहार बुराई व अच्छाई की जीत का प्रतीक है. सत्य की ही सदैव जीत होती है. मौके पर लिलेश्वर पांडेय, रेशमी तिवारी, दीपिका तिवारी, श्रीपर्णा गुप्ता, विजय पुरू, नीरज तिवारी, अरविंद दुबे, साधना, रिंकू सिन्हा, नाजिया तौहिद, रागिनी सिंह, एसएन सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










