पीसीसी पथ का उदघाटन किया

पीसीसी पथ का उदघाटन किया घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने मांडू प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव चोराटांड़ को मुकुंदबेड़ा मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 13 लाख की लागत से 375 मीटर पीसीसी पथ का निर्माण कराया है. इसका उदघाटन टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया ने शुक्रवार को किया. […]
पीसीसी पथ का उदघाटन किया घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने मांडू प्रखंड के आदिवासी बहुल गांव चोराटांड़ को मुकुंदबेड़ा मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 13 लाख की लागत से 375 मीटर पीसीसी पथ का निर्माण कराया है. इसका उदघाटन टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया ने शुक्रवार को किया. मौके पर पंचायत की मुखिया किरण ने टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा गांव के विकास के लिए चलाये जा रही विभिन्न योजनाओं की सराहना की. महाप्रबंधक संजय रजोरिया ने कहा कि टाटा स्टील अपने सामाजिक दायित्वों के तहत कोलियरी क्षेत्र से प्रभावित गांवों का जीवन स्तर उपर उठाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. मौके पर एसके सेठ, पीके ढल, अमिताभ मुखर्जी, राजेश कुमार, केशव रंजन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










