कोयलांचल में आकार लेने लगा है दुर्गा पंडाल

कोयलांचल में आकार लेने लगा है दुर्गा पंडाल 15बीएचयू-9-सयाल में बनाया जा रहा पंडाल.सयाल व उरीमारी की पूजा के आयोजन पर 25 लाख का खर्च. सयाल में आतिशबाजी पर डेढ़ लाख रुपये होंगे खर्च.उरीमारी. बरका-सयाल कोयलांचल के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा का पंडाल आकार लेने लगा है. अभी पूर्ण रूप से तैयार नहीं होने […]
कोयलांचल में आकार लेने लगा है दुर्गा पंडाल 15बीएचयू-9-सयाल में बनाया जा रहा पंडाल.सयाल व उरीमारी की पूजा के आयोजन पर 25 लाख का खर्च. सयाल में आतिशबाजी पर डेढ़ लाख रुपये होंगे खर्च.उरीमारी. बरका-सयाल कोयलांचल के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा का पंडाल आकार लेने लगा है. अभी पूर्ण रूप से तैयार नहीं होने के बावजूद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इन पंडालों को बनते हुए देखने पहुंच रहे हैं. बताया गया कि इस पंडाल की सजावट बांस से बनी आकृतियों व बुनावट से की जा रही है. इसकी ऊंचाई 50 फीट व चौड़ाई 60 फीट होगी. पूरे आयोजन पर लगभग 14 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं. बताया गया कि सिर्फ रावण व कुंभकरण के पुतला दहन के अवसर पर होनेवाले आतिशबाजी पर डेढ़ लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. दोनों पुतले को बनाने पर लगभग 40 हजार रुपये कारीगरों को अलग से दिये जायेंगे. यहां पर 22 अक्तूबर को आतिशबाजी के बीच पुतले का दहन किया जायेगा. उरीमारी में असम के मंदिर का प्रारूप अब सामने आने लगा है. टिपला रेलवे साइडिंग में भी पंडाल का निर्माण कार्य प्रगति पर है. पूजा को लेकर कोयलांचल के बाजारों में भी रौनक बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










