स्कूल के विकास कार्यों की जांच की गयी

उरीमारी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय चानो में गठित अंकेक्षण दल ने विद्यालय का सामाजिक अंकेक्षण किया. अभिभावकों के साथ बैठक कर जन संवाद किया. अंकेक्षण दल ने पठन-पाठन के अलावा स्कूल के विकास कार्यों की जांच की. जांच के बाद खामियों को दूर करने का निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिया गया. प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार ने बैठक […]
उरीमारी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय चानो में गठित अंकेक्षण दल ने विद्यालय का सामाजिक अंकेक्षण किया. अभिभावकों के साथ बैठक कर जन संवाद किया. अंकेक्षण दल ने पठन-पाठन के अलावा स्कूल के विकास कार्यों की जांच की. जांच के बाद खामियों को दूर करने का निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिया गया. प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार ने बैठक में अभिभावकों के बीच लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि परियोजना द्वारा मिले निर्देशों का पालन किया जाता है. शिक्षा का अधिकार कानून की भी जानकारी दी. स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों, अभिभावकों के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन कर इनके संबंधों को और मजबूत बनाने का काम किया गया. अंकेक्षण का कार्य क्रेज हजारीबाग के जिला संयोजक सुनील तिर्की के नेतृत्व में संपन्न हुआ. मौके पर सुलेंद्र महतो, द्वारिका महतो, युगेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, लालकेश्वर, बचनी देवी, चमेली देवी, संजू देवी, केतर महतो, कैलाश महतो, शिव कुमार, ममता, कौशल्या देवी, गोपी महतो, दासो देवी, रामेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










