25 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

Published at :27 Jun 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
25 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

27आर-बी-प्रमाण पत्र देते अतिथि.रामगढ़. कुमार कांप्लेक्स थाना चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम एसके नाग व संस्थान के निदेशक पांडेय रविंद्र नाथ राय मौजूद थे. दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप […]

विज्ञापन

27आर-बी-प्रमाण पत्र देते अतिथि.रामगढ़. कुमार कांप्लेक्स थाना चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम एसके नाग व संस्थान के निदेशक पांडेय रविंद्र नाथ राय मौजूद थे. दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से वस्त्र निर्माण का प्रशिक्षण पाये 25 सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. मौके पर एलडीएम एसके नाग ने कहा कि इस प्रशिक्षण के महिलाएं व युवतियां स्वावलंबी बनकर स्व-रोजगार कर सकती है. इसके लिए बैंक उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी. संस्थान के निदेशक पांडेय रविंद्रनाथ राय ने कहा कि संस्थान पूरे वर्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती है. मौके पर राजेंद्र कुमार, पिंकी कुमारी, दीपक कुमार सलूजा, पुरुषोत्तम पांडेय, रूबी देवी, खेमन महतो, सुलोचना देवी, धनेश्वर करमाली, प्रतिमा देवी, आशा देवी, गीता कुमारी, राधा मुंडा, सरिता देवी, संगीता देवी, बसंती देवी, सुमित्रा देवी समेत अनेक लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola