ग्रामीणों ने तोपा पीओ से की मुलाकात

27 कुजू डी: पीओ से वार्ता करते ग्रामीण.कुजू. तोपा परियोजना के सेल अधिकारी परशुराम सिंह द्वारा लिफ्टर रंजीत सिंह के विरुद्ध कुजू ओपी में दर्ज कराये गये मामले के निपटारा को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को तोपा रेस्ट हाउस में बैठक की. अध्यक्षता द्वारिका गंझू व संचालन अनिल कुमार गुप्ता ने किया. बैठक में ग्राम […]
27 कुजू डी: पीओ से वार्ता करते ग्रामीण.कुजू. तोपा परियोजना के सेल अधिकारी परशुराम सिंह द्वारा लिफ्टर रंजीत सिंह के विरुद्ध कुजू ओपी में दर्ज कराये गये मामले के निपटारा को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को तोपा रेस्ट हाउस में बैठक की. अध्यक्षता द्वारिका गंझू व संचालन अनिल कुमार गुप्ता ने किया. बैठक में ग्राम तोपा, तोयरा, मंगरदाहा, बनवार, दूधमटिया, ओरला के ग्रामीणों ने सेल अधिकारी के इस कार्रवाई का विरोध किया गया. उन्होंने कहा कि सेल अधिकारी परियोजना में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. जिसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. बैठक के बाद सभी लोगों ने तोपा पीओ एके सिंह के कार्यालय में जाकर उनसे मुलाकात करते हुए केस वापस लेने का अनुरोध किया. पीओ ने कहा कि सेल अधिकारी व रंजीत सिंह ने एक दूसरे के विरुद्ध व्यक्तिगत रूप से मामला दर्ज कराया है. इसमें प्रबंधन की कोई भूमिका नहीं है. बैठक में कौलेश्वर नायक, मंगू मांझी, कमल राम, जयनंदन करमाली, महादेव मांझी, देवराज प्रसाद, प्रभात कुमार, विकास प्रसाद, अमेश्वर राणा, विजय पासवान, रामप्रकाश महतो, सरिता मंडल आदि मौजूद थेे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










