जब अपनी रचना को छऊ नृत्य में देख भाव-विभोर हो गए थे कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 09 May 2026 9:55 AM
कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर के साथ सरायकेला के छऊ कलाकार (फाइल फोटो)
1941 में सरायकेला के छऊ कलाकारों ने शांतिनिकेतन में रवींद्र नाथ टैगोर के सामने छऊ नृत्य पेश किया था. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
रवींद्र नाथ टैगोर का संगीत, कला, संस्कृति प्रेम जग जाहीर है. भले ही कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर के कदम सरायकेला की धरती पर कभी न पड़ा हो, परंतु उन्होंने सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ नृत्य की जम कर सराहना की थी. वर्ष 1941 में पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर के समक्ष छऊ नृत्य की प्रस्तुति हुई थी. सरायकेला राजघराने के कुमार विजय प्रताप सिंहदेव के नेतृत्व में रॉयल छऊ डांस ग्रुप के कलाकारों ने ‘कच और देवयानी’ नृत्य पेश किया था. ‘कच और देवयानी’ थीम को रविंद्र नाथ टैगोर की रचना ‘विदाई अभिशाप’ से लिया गया था. ‘कच और देवयानी’ नृत्य को देख कर कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर भाव विभोर हो गए थे. तब उन्होंने इस नृत्य के साथ साथ कलाकारों की जमकर सराहना की थी. इसके अलावे कलाकारों ने रवींद्र नाथ टैगोर के समक्ष भिक्षुक नृत्य भी पेश किया गया था. कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर के साथ कलाकारों की यह एक तसवीर आज भी सरायकेला के छऊ डांस सेंटर की शोभा बढ़ा रही है.
टैगोर के एक पुस्तक में भी है सरायकेला छऊ का जिक्र
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित छऊ गुरु तपन पटनायक बताते हैं कि सरायकेला के कवि गुरु रवींद्र नाथ टैगोर के एक पुस्तक में भी सरायकेला छऊ नृत्य का मिलता है. पटनायक बताते हैं कि 80 के दशक में वह भी छऊ की तीन शैली (सरायकेला, मानभूम व मयुरभंज) को मिला कर ‘कच और देवयानी’ प्रसंग पर कोरियोग्राफी कर चुके हैं. इस नृत्य के कई मंचों पर प्रदर्शित किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक
इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










