ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

Chhapra News: छपरा के अमनौर में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार विजय ठाकुर को टक्कर मार दी,

Chhapra News: छपरा के अमनौर में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार विजय ठाकुर को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक पलट गया और चालक फरार हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया.

विज्ञापन

Chhapra News: (कुलदीप महासेठ की रिपोर्ट) छपरा जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जलालपुर-भकुरा भिटी मुख्य मार्ग स्थित रसूलपुर बाजार के मुंडा के समीप तेज रफ्तार अनाज लदे ट्रक ने एक साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी. हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. बताया जा रहा है कि ट्रक अनाज से लदा हुआ था और तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका.

घायल की पहचान, घर लौटते समय हुआ हादसा

घायल की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के चैनपुर घिनावना निवासी 55 वर्षीय विजय ठाकुर के रूप में हुई है. ग्रामीणों के मुताबिक, वे रसूलपुर बाजार से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

मौके पर मची अफरा-तफरी, चालक फरार

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया.

प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर

स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

ALSO READ: आज भी बिहार में बारिश और वज्रपात की आशंका

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन