गर्मी की छुट्टियों में सीखें नई भारतीय भाषा, 13 मई से शुरू होगा खास समर कैंप

Updated:
विज्ञापन

बच्चों की सांकेतिक तस्वीर

Bharatiya Bhasha Summer Camp 2026: NCERT की भारतीय भाषा समर कैंप जल्द ही शुरू होने वाला है. NCERT ने इसे लेकर नोटिस भी जारी की है.

विज्ञापन

Bharatiya Bhasha Summer Camp 2026: शिक्षा मंत्रालय और NCERT की ओर से Bharatiya Bhasha Summer Camp 2026 की शुरुआत 13 मई से की जाएगी. इस खास समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को भारत की अलग-अलग भाषा, संस्कृति और रचनात्मकता से जोड़ना है. NCERT ने इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी है.

विज्ञापन

NCERT ने जारी किया नोटिस

NCERT ने X के माध्यम से नोटिस जारी कर सूचना दी है. जारी नोटिस के अनुसार, कैंप की शुरुआत 13 मई 2026 से होगी. NCERT ने कहा 7 दिन, 7 एक्साइटिंग एक्टिविटी, क्रिएटिविटी और लर्निंग. ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहें.

इसी के साथ NCERT ने एक पोस्टर भी जारी की है. इस पोस्टर में लिखा है कि कैंप में बच्चों को 7 दिनों के भीतर 7 अलग-अलग मजेदार गतिविधियों के जरिए भारतीय भाषाओं को सीखने का मौका मिलेगा.

फिलहाल कैंप को लेकर विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है. शिक्षा मंत्रालय और NCERT की ओर से जल्द ही रजिस्ट्रेशन और कार्यक्रम से जुड़ी अन्य अपडेट साझा की जा सकती हैं.

क्या है भारतीय भाषा समर कैंप?

यह कैंप नई शिक्षा नीति NEP 2020 की सोच से प्रेरित है. इसका मकसद मल्टीलिंगुअल लर्निंग को बढ़ावा देना और “Unity in Diversity” यानी विविधता में एकता की भावना को मजबूत करना है. कैंप के जरिए बच्चों को सिर्फ भाषाएं ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी संस्कृति, कला और रचनात्मक गतिविधियों से भी परिचित कराया जाएगा.

कैंप की खास बातें

  • 13 मई 2026 से होगी शुरुआत
  • जून तक चलेगा कार्यक्रम
  • 7 दिन में 7 एक्टिविटीज
  • भारतीय भाषाओं और संस्कृति पर फोकस
  • Fun, Creativity और Learning का अनोखा मिश्रण
  • मल्टीलिंगुअल एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

छात्रों को क्या होगा फायदा?

इस तरह के कैंप बच्चों में नई भाषाएं सीखने की रुचि बढ़ाएंगे. साथ ही अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर भी मिलेगा. इससे छात्रों की कम्युनिकेशन स्किल, क्रिएटिविटी और सांस्कृतिक समझ बेहतर हो सकती है.

यह भी पढ़ें- BEd Course में 20 हफ्ते की इंटर्नशिप जरूरी, UP में नया नियम लागू

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola