पेड़ से टकराया बोलेरो,आधा दर्जन बाराती घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 12:08 PM
गोला.रामगढ़ – बोकारो मार्ग के मठवाटांड़ के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस पर सवार बाराती सींटू कुमार, सुरेश मुंडा, बिट्टू कुमार, शेखर रजक, प्रेम सागर व अमित ठाकुर घायल हो गये. बताया जाता है कि सौदागर मुहल्ला रामगढ़ के कई लोग बोलेरो से बारात पेटरवार गये हुए थे. […]
गोला.रामगढ़ – बोकारो मार्ग के मठवाटांड़ के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस पर सवार बाराती सींटू कुमार, सुरेश मुंडा, बिट्टू कुमार, शेखर रजक, प्रेम सागर व अमित ठाकुर घायल हो गये. बताया जाता है कि सौदागर मुहल्ला रामगढ़ के कई लोग बोलेरो से बारात पेटरवार गये हुए थे. बारात से लौटने के दौरान यह घटना हुई. घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचाया गया. सींटू व बिट्टू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










