बाक्स ) पुलिस करती रही जांच, हो गयी हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 12:08 PM
काम न आया हाइअलर्ट, अब जांच के नाम पर परेशान हो रहे हैं लोग.उरीमारी. हजारीबाग कोर्ट परिसर में एके-47 से दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद हजारीबाग व रामगढ़ जिले की पुलिस को हाइअलर्ट पर रखा गया था. पुलिस कई जगहों पर पेट्रोलिंग कर लोगों की जांच कर रही थी. जांच का सिलसिला कोयलांचल के विभिन्न […]
काम न आया हाइअलर्ट, अब जांच के नाम पर परेशान हो रहे हैं लोग.उरीमारी. हजारीबाग कोर्ट परिसर में एके-47 से दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद हजारीबाग व रामगढ़ जिले की पुलिस को हाइअलर्ट पर रखा गया था. पुलिस कई जगहों पर पेट्रोलिंग कर लोगों की जांच कर रही थी. जांच का सिलसिला कोयलांचल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को भी हुई. हाइअलर्ट व पुलिस की जांच का आलम यह है कि दो जून को ही तीन थानों की पुलिस की सुरक्षा को धत्ता बताते हुए एक युवक रामगढ़ से बाइक पर पिस्तौल लेकर भुरकुंडा पहुंचा व युवती को गोली मार कर वापस रामगढ़ पहुंच भी गया. लेकिन पुलिस उसे रास्ते में कहीं भी पकड़ने में सफल नहीं हुई. पुलिस का हाइअलर्ट व जांच काम नहीं आया. एक बेगुनाह युवती की जान चली गयी. जांच के नाम पर कोयलांचल में पुलिस आम लोगों को परेशान कर रही है. जबकि उग्रवादी व अपराधी आराम से सयाल व उरीमारी क्षेत्र में अपनी गतिविधि चला रहे हैं. गुरुवार को उरीमारी पुलिस ने थाना के समीप मुख्य मार्ग पर जांच का सिलसिला शुरू किया. इसमें सीसीएल से काम कर लौट रहे कई लोगों को रोका गया. सभी कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद भी कुछ न कुछ त्रुटि दिखा कर लोगों को तंग करते देखा गया. फिलहाल लोग जांच के नाम पर परेशान हो रहे हैं. हालांकि जांच भी जरूरी है, लेकिन पुलिस को अपना तरीका व रवैया बदलने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










