शरारती तत्वों ने कई दुकानों के बल्ब फोड़े
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 12:07 PM
गिद्दी(हजारीबाग).गिद्दी अस्पताल चौक के नीचे कई दुकानों व घरों के बाहर लगे बल्ब को मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने फोड़ डाले. बल्ब फोड़ने के दौरान शरारती तत्वों ने आटा चक्की दुकान की एसबेस्टस सीट को तोड़ दिया. इससे लोगों में नाराजगी है. लोगों ने बताया कि अस्पताल चौक के नीचे कई दुकानें व घर […]
गिद्दी(हजारीबाग).गिद्दी अस्पताल चौक के नीचे कई दुकानों व घरों के बाहर लगे बल्ब को मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने फोड़ डाले. बल्ब फोड़ने के दौरान शरारती तत्वों ने आटा चक्की दुकान की एसबेस्टस सीट को तोड़ दिया. इससे लोगों में नाराजगी है. लोगों ने बताया कि अस्पताल चौक के नीचे कई दुकानें व घर है. इसमें से अधिकांश दुकानों व घरों के बाहर लगे बल्ब को फोड़ दिये गये. सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई. दुकानदार बल्ब फोड़ने वाले लोगों की जानकारी हासिल करने में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










