बोनर धौड़ा में कल से बहाल होगी बिजली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 10:05 PM

विज्ञापन

28बीएचयू-13- वार्ता करते कॉलोनी वासी.भदानीनगर. भुरकुंडा कोलियरी के बोनर धौड़ा आवासीय कॉलोनी का ट्रांसफारमर पांच-छह दिनों से जला हुआ है. कोलियरी प्रबंधन ने ट्रांसफारमर को मरम्मत कराने के लिए रामगढ़ भेजा है. इस भीषण गरमी में गुस्साये कॉलोनी वासियों ने गुरुवार को भुरकुंडा वर्कशॉप स्थित इएंडएम कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान कॉलोनी वासियों ने […]

विज्ञापन

28बीएचयू-13- वार्ता करते कॉलोनी वासी.भदानीनगर. भुरकुंडा कोलियरी के बोनर धौड़ा आवासीय कॉलोनी का ट्रांसफारमर पांच-छह दिनों से जला हुआ है. कोलियरी प्रबंधन ने ट्रांसफारमर को मरम्मत कराने के लिए रामगढ़ भेजा है. इस भीषण गरमी में गुस्साये कॉलोनी वासियों ने गुरुवार को भुरकुंडा वर्कशॉप स्थित इएंडएम कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान कॉलोनी वासियों ने इएंडएम जलालुद्दीन से शीघ्र ट्रांसफारमर लगावाने की मांग की. उनकी बातों को सुनने के बाद इएंडएम ने कॉलोनी वासियों को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 250 केवीए का ट्रांसफारमर मुहैया कराने की बात कही. उन्होंने कॉलोनी वासियों को आश्वासन दिया कि शनिवार से कॉलोनी में विद्युत बहाल कर दी जायेगी. मौके पर राजकिशोर पांडेय ने इएंडएम को जर्जर तारों के बारे में भी जानकारी दी. इस पर इएंडएम ने कहा कि सर्वे के बाद जर्जर तारों को बदल दिया जायेगा. मौके पर मनोज राज, अमर राम, कृष्णा चौरसिया, सुधीर नायक, संजय गुप्ता, रमेश नायक, मंडल, बैजू पाल, कोमा लाल, कामेश्वर लाल, नेपाल, बबलू, अनिल राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola