ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 10:05 PM
पतरातू. प्रखंड के शाह कॉलोनी पंचायत के ग्रामीणों द्वारा प्रेरक के चयन में अनियमितता को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि प्रेरक के चुनाव हेतु अरविंद मध्य विद्यालय में 27 मई को आयोजित ग्रामसभा नाम मात्र था. उनलोगों द्वारा कहा गया है कि प्रेरक चुनाव पहले से ही […]
पतरातू. प्रखंड के शाह कॉलोनी पंचायत के ग्रामीणों द्वारा प्रेरक के चयन में अनियमितता को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि प्रेरक के चुनाव हेतु अरविंद मध्य विद्यालय में 27 मई को आयोजित ग्रामसभा नाम मात्र था. उनलोगों द्वारा कहा गया है कि प्रेरक चुनाव पहले से ही तय था. जिसमें जन प्रतिनिधियों व ग्राम सेवक की मिली भगत से प्रेरक का नियोजन कर लिया गया. सभा के दौरान कई बार स्थितियां बिगड़ी पर इस पर काबू पाया गया. अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदन कर्ता को नजरअंदाज कर कम अर्हता वाले व्यक्तियों का चुनाव कर लिया गया. ज्ञापन में आग्रह किया गया है कि प्रेरक के चुनाव प्रक्रिया पर उचित संज्ञान लिया जाये. इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त को भी भेजी गयी है. ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड सदस्य बसंत साव, सुनील उरांव, कमला कुमारी, बबीता देवी, चंदन कुमारी, जितेंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार, नीरज राम, विनोद विश्वकर्मा, गीता मुंडा, उमेश कुमार, सुमित्रा देवी, सुजीत कुमार, बसंत कुजूर, सुनील कुमार, संदीप कुमार सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










