शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

फोटो फाइल 28पीटीआर में प्रशिक्षण देते प्रशिक्षकपतरातू.प्रखंड के मध्य विद्यालय, जयनगर में गैर आवासीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके तहत प्रखंड के प्रावि, उमवि, नव प्रावि विद्यालयों के शिक्षकों को बुनियाद, बुनियाद प्लस, हमारा विद्यालय कैसा हो, सतत व व्यापक मूल्यांकन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बुनियाद के तहत […]

विज्ञापन

फोटो फाइल 28पीटीआर में प्रशिक्षण देते प्रशिक्षकपतरातू.प्रखंड के मध्य विद्यालय, जयनगर में गैर आवासीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके तहत प्रखंड के प्रावि, उमवि, नव प्रावि विद्यालयों के शिक्षकों को बुनियाद, बुनियाद प्लस, हमारा विद्यालय कैसा हो, सतत व व्यापक मूल्यांकन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बुनियाद के तहत वर्ग एक व दो और बुनियाद प्लस के तहत वर्ग तीन व चार के बच्चों के शैक्षणिक स्तर का निर्धारण, प्रयास में विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने, हमारा विद्यालय कैसा हो के तहत विद्यालय में खेल का मैदान, स्वच्छता, पर्यावरण संबंधी और सतत व व्यापक मूल्यांकन के तहत प्रत्येक माह बच्चों का अद्यतन मूल्यांकन करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक दुर्गानंदन सिंह व बीआरपी डॉ वीरेंद्र कुमार प्रसाद ने शिक्षकों को इसकी जानकारी दी. मौके पर सीआरपी दशरथ ठाकुर, प्रमोद कुमार, रंजना गुप्ता, रीता कुमारी, रूपम कुमारी, कलदेव नाथ महतो, महादेव सोरेन, कलेश्वर बेदिया, गीता कुमारी, कुमार सुजीत सिन्हा, दिलीप सिंह, संगीता देवी, विनोद कुमार, सरस्वती कुमार, प्रमिला कुजूर, बालदेव भगत, रेणु कुमारी, देवराज राज, राजकिशोर ठाकुर, वनराज नायक, अनिल राम, अजीत पाठक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola