लीड के साथ) घाटो : नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 7:04 PM
फोटो-28 घाटो-2 चुटुआ नदी के किनारे गंगा दशहरा मनाते श्रद्धालु घाटोटांड़.वेस्ट बोकारो के गायत्री मंदिर सहित बसंतपुर में गुरुवार को गंगा दशहरा हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. बसंतपुर चुटुआ नदी घाट पर स्थानीय लोगों ने पूजा -अर्चना कर गंगा नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया. ग्रामीणों ने गंगा की तरह अन्य सभी नदियों को भी स्वच्छ […]
फोटो-28 घाटो-2 चुटुआ नदी के किनारे गंगा दशहरा मनाते श्रद्धालु घाटोटांड़.वेस्ट बोकारो के गायत्री मंदिर सहित बसंतपुर में गुरुवार को गंगा दशहरा हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया. बसंतपुर चुटुआ नदी घाट पर स्थानीय लोगों ने पूजा -अर्चना कर गंगा नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया. ग्रामीणों ने गंगा की तरह अन्य सभी नदियों को भी स्वच्छ रखने के लिए उसकी नियमित साफ-सफाई करने का संदेश दिया. चुटुआ नदी घाट पर पूजा -अर्चना के बाद लोगों ने कहा कि चुटुआ नदी पवित्र गंगा के समान है. पहाड़ों से निकली इस नदी में जड़ी -बूटी मिली रहती है. यहां के लोगों का भरोसा था कि इस नदी में स्नान करने से चर्म रोग ठीक हो जाता था, लेकिन अब नदी प्रदूषित हो गयी है. इसके कारण अब नदी का स्वरूप बदल रहा है. चुटुआ नदी घाट पर आयोजित गंगा दशहरा के मौके पर खुशी लाल महतो, बोधनाथ महतो, रूप लाल महतो, महादेव महतो, प्यारी महतो, सहदेव महतो, किटू सिंह, योगेंद्र महतो, भुपलाल महतो, नरेश महतो, प्रभु महतो, कुंज लाल महतो, सरयू महतो, बलकु महतो, पारस नाथ महतो, लालकिशोर महतो, छोटन ठाकुर, नुनू ठाकुर आदि शामिल थे. पंडित पालेश्वर पांडेय, बालेश्वर पांडेय व उमेश पांडेय ने पूजा करायी. इधर, वेस्ट बोकारो गायत्री प्रज्ञा पीठ में भी गंगा दशहरा के मौके पर विशेष पूजा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










