महिला की ने खुदकुशी, जांच शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 9:04 PM
फोटो फाइल 26आर-डी- अस्पताल के समक्ष जमी भीड़.रामगढ़. गोलपार निवासी रेखा देवी (35 वर्ष, पति उमेश साह) ने खुदकुशी कर ली. घटना के मौके पर रेखा देखी के पांच वर्षीय पुत्र पीयूष व दो वर्षीय पुत्री पायल मौजूद थे. घटना मंगलवार दोपहर की है. रेखा के पंखा से लटकने की जानकारी मिलने पर पड़ोसी उसे […]
फोटो फाइल 26आर-डी- अस्पताल के समक्ष जमी भीड़.रामगढ़. गोलपार निवासी रेखा देवी (35 वर्ष, पति उमेश साह) ने खुदकुशी कर ली. घटना के मौके पर रेखा देखी के पांच वर्षीय पुत्र पीयूष व दो वर्षीय पुत्री पायल मौजूद थे. घटना मंगलवार दोपहर की है. रेखा के पंखा से लटकने की जानकारी मिलने पर पड़ोसी उसे पंखे से उतार कर गोला रोड स्थित ओम हेल्थ केयर अस्पताल ले गये. यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस अनि ममता कुमारी सदलबल अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. इस संबंध में मृतका का पुत्र पीयूष ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने पहले साड़ी को गले में बांधा फिर साड़ी को पंखा में बांध कर लटक गयी. रेखा का पति उमेश साह ठेला पर चना आदि की ब्रिकी कर जीविका चलाने का काम करता है. पुलिस मौत की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










