नि:शक्तों को नौ माह से पेंशन नहीं, परेशानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 9:04 PM

विज्ञापन

फोटो फाइल : 26 चितरपुर ए पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे नि:शक्त चितरपुर.चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के नि:शक्तों को पिछले नौ माह से विकलांगता पेंशन नहीं मिली है. मंगलवार को बड़कीलारी निवासी जितेंद्र पटेल, बड़कीपोना के प्रदीप महतो, कमलेश कुमार, बसंत महतो, सुनील कुमार, चितरपुर के मनु प्रजापति, भगड़ू रजक लालू महतो, सुकरीगढ़ा लारी के […]

विज्ञापन

फोटो फाइल : 26 चितरपुर ए पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचे नि:शक्त चितरपुर.चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के नि:शक्तों को पिछले नौ माह से विकलांगता पेंशन नहीं मिली है. मंगलवार को बड़कीलारी निवासी जितेंद्र पटेल, बड़कीपोना के प्रदीप महतो, कमलेश कुमार, बसंत महतो, सुनील कुमार, चितरपुर के मनु प्रजापति, भगड़ू रजक लालू महतो, सुकरीगढ़ा लारी के मिथुन महतो, सनोज महतो, संदीप सोनी सहित कई नि:शक्त चितरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. इस दौरान बीडीओ के नाम पर इन लोगों ने आवेदन दिया और नि:शक्त को पेंशन शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की. बताते चले कि चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के 520 नि:शक्त लोगों को प्रति माह चार सौ रुपये पेंशन दी जाती है. पिछले नौ माह से पेंशन नहीं दी गयी है. नि:शक्तों ने कहा है कि इस माह के अंदर पेंशन नहीं दी गयी, तो आंदोलन करेंगे. प्रखंड कार्यालय व बैंक का लगा रहे हैं चक्कर : विकलांगता पेंशन नहीं मिलने से पिछले कई माह से लोग प्रखंड कार्यालय व बैंक का चक्कर लगा रहे हैं. लोगों ने बताया कि पेंशन की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय जाते हैं, तो कर्मियों द्वारा कहा जाता है कि आप लोगों की पेंशन राशि बैंक में भेज दी गयी है. जबकि बैंक में कर्मियों द्वारा कहा जाता है कि पेंशन बैंक में नहीं आयी है. उधर, प्रखंड कार्यालय के नाजिर रामप्रवेश ने बताया कि 16 मार्च 2015 को आठ लाख 64 हजार की राशि भेजी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola