लीड) फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 9:04 PM
गिद्दी मेनगेट की रहनेवाली थी संध्यासरस्वती विद्या मंदिर, सिरका की छात्रा थीफोटो 26गिद्दी6-मृतक छात्रा गिद्दी(हजारीबाग). 12वीं की परीक्षा में फेल होने पर गिद्दी की छात्रा ने मंगलवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. यह घटना दोपहर की है. गिद्दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. इस संबंध में गिद्दी […]
गिद्दी मेनगेट की रहनेवाली थी संध्यासरस्वती विद्या मंदिर, सिरका की छात्रा थीफोटो 26गिद्दी6-मृतक छात्रा गिद्दी(हजारीबाग). 12वीं की परीक्षा में फेल होने पर गिद्दी की छात्रा ने मंगलवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. यह घटना दोपहर की है. गिद्दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. इस संबंध में गिद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, गिद्दी मेनगेट निवासी 12वीं की छात्रा संध्या कुमारी का रिजल्ट आशा के अनुरूप नहीं आया. विज्ञान में कम अंक मिलने की वजह से वह फेल कर गयी. इससे आहत होकर उसने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जिस वक्त यह घटना घटी, उस वक्त सिर्फ उसकी मां अपने कमरे में सोयी हुई थी. उसकी मां की नींद खुली, तो यह मंजर देख कर चिल्लाने लगी. उसे गिद्दी अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घरवालों ने बताया कि संध्या सरस्वती विद्या मंदिर, सिरका की छात्रा था. मरने से पहले संध्या ने घरवालों को बताया कि विज्ञान में हमें कम अंक मिले हैं. हम इसकी फिर से जांच करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










