सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता की शिकायत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 9:04 PM

विज्ञापन

26 कुजू : मरम्मत के लिए गिराया गया मेटेरियल.कुजू/चैनपुर. सीसीएल द्वारा नया मोड़ से चैनपुर साइडिंग तक कराये जा रहे सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है. आरोप है कि कार्य में प्रयुक्त मेटेरियल निम्न स्तर का है. इस कार्य की प्राक्कलित राशि एक करोड़ 10 लाख रुपये है. […]

विज्ञापन

26 कुजू : मरम्मत के लिए गिराया गया मेटेरियल.कुजू/चैनपुर. सीसीएल द्वारा नया मोड़ से चैनपुर साइडिंग तक कराये जा रहे सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है. आरोप है कि कार्य में प्रयुक्त मेटेरियल निम्न स्तर का है. इस कार्य की प्राक्कलित राशि एक करोड़ 10 लाख रुपये है. कार्य गौतम इंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा कराया जा रहा है. बताया जाता है कि नया मोड़ से चैनपुर साइडिंग तक सड़क में जहां-जहां गड्ढे बने हुए हैं, वहां मरम्मत किया जाना है. कार्य में मेटेरियल को उचित मात्रा में मिला कर प्रयोग करना है. परंतु मनमाने तरीके से ज्यादा डस्ट वाला मिक्सर प्रयोग किया जा रहा है. इस वजह से जहां-जहां मेटेरियल का प्रयोग किया गया है, वहां वाहनों के आने-जाने से काफी डस्ट उड़ता रहता है. मरम्मत कार्य करीब एक फीट मोटाई में करना है, लेकिन इसका भी पालन नहीं किया जा रहा है. क्या कहते हैं एसओसी : इस संबंध में पूछे जाने पर एसओसी ने बताया कि ज्यादा मरम्मत का कार्य आरा चार नंबर के आगे ही करना है. नया मोड़ से आरा चार नंबर तक कम जगहों पर ही मरम्मत किया जाना है. ठेकेदार द्वारा प्रयोग किये जा रहे मेटेरियल के संबंध में उन्होंने कहा कि मेटेरियल में डस्ट भी मिलाना है, परंतु कितना डस्ट मिलाना है इस बारे में एसओसी ने कुछ नहीं बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola