संजय जायसवाल ने किया जनसंपर्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 8:03 PM
फोटो फाइल 13आर-महिला समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते संजय जयसवाल.रामगढ़. छावनी परिषद के आम चुनाव को लेकर छावनी क्षेत्र में जनसंपर्क व दौरे का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. इसी क्रम में वार्ड नंबर चार के प्रत्याशी संजय जायसवाल व उनके महिला समर्थकों ने बुधवार को पूरे क्षेत्र में घूम-घूम कर जनसंपर्क अभियान चलाया. […]
फोटो फाइल 13आर-महिला समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते संजय जयसवाल.रामगढ़. छावनी परिषद के आम चुनाव को लेकर छावनी क्षेत्र में जनसंपर्क व दौरे का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. इसी क्रम में वार्ड नंबर चार के प्रत्याशी संजय जायसवाल व उनके महिला समर्थकों ने बुधवार को पूरे क्षेत्र में घूम-घूम कर जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान में सभी महिलाओं ने प्रत्याशी संजय जायसवाल के चुनाव चिह्न छाता छाप को आम करने के लिए एक-एक छाता ली हुई थीं. महिला समर्थकों ने पूरे अपने वार्ड क्षेत्र के सभी घरों में जाकर महिलाओं को परचा बांटा व संजय जायसवाल के चुनाव चिह्न छाता छाप पर वोट देने की अपील की. साथ ही परचे में लिखे प्रत्याशी श्री जायसवाल की उपलब्धियों व उनकी प्राथमिकताओं के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी. मौके पर वार्ड नंबर चार के प्रत्याशी संजय जायसवाल की महिला समर्थकों में मुन्नी देवी, मंजु देवी, चमेली देवी, चिंता देवी, निर्मला देवी, गीता देवी, रीता देवी आदि शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










