वार्ड चार के संजय ने किया नगर भ्रमण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 10:04 PM

विज्ञापन

फोटो फाइल 12आर-सी- समर्थकों के साथ जनसपंर्क अभियान चलाते संजय रामगढ़. छावनी परिषद के आम चुनाव में वार्ड नंबर चार के प्रत्याशी संजय जायसवाल ने मंगलवार को अपने निवास स्थान सौदागर मुहल्ला से जुलूस निकाला. प्रत्याशी संजय जायसवाल ने अपने समर्थकों समेत काफी संख्या में मुहल्ले के महिला व पुरुषों को लेकर अपने क्षेत्र का […]

विज्ञापन

फोटो फाइल 12आर-सी- समर्थकों के साथ जनसपंर्क अभियान चलाते संजय रामगढ़. छावनी परिषद के आम चुनाव में वार्ड नंबर चार के प्रत्याशी संजय जायसवाल ने मंगलवार को अपने निवास स्थान सौदागर मुहल्ला से जुलूस निकाला. प्रत्याशी संजय जायसवाल ने अपने समर्थकों समेत काफी संख्या में मुहल्ले के महिला व पुरुषों को लेकर अपने क्षेत्र का दौरा कर जनसंपर्क किया. नगर भ्रमण के दौरान संजय जायसवाल ने मुहल्ले के चौक -चौराहों पर रूक कर जन सभा का भी आयोजन किया. जन सभा को आयोजित कर श्री जायसवाल ने लोगों के बीच अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वे जनसमर्थन के बदले पूरे वार्ड का संपूर्ण विकास करेंगे. जिनमें उन्होंने पूरे वार्ड क्षेत्र में उन्नत सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई समेत कई अन्य समस्याओं को दूर करना अपनी प्राथमिकता बतायी. इसके अलावा प्रत्याशी के समर्थन को लेकर जुलूस में शामिल विजय जायसवाल ने अपने समर्थन में कहा कि संजय जायसवाल कर्मठ, शिक्षित व अनुभवी समाजसेवी हैं. जो जनता की समस्याओं को उचित ढंग से सुन कर उसका निदान करने में सक्षम हैं. विजय जायसवाल ने प्रत्याशी संजय जायसवाल के पक्ष में छाता छाप पर वोट देने की अपील की है. मौके पर संजय जायसवाल, विजय जायसवाल, मोना जायसवाल, विनोद कुमार, अमित कुमार, रंजीत गुप्ता, सतीश जायसवाल, नरेंद्र गुप्ता, संदीप कुमार, रॉबिन गुप्ता, विनय अग्रवाल, संजीव जायसवाल, राहुल कुमार, अरुण अग्रवाल, चिंटू गुप्ता, सीता देवी सावित्री देवी, गीता देवी, रवीना देवी, सुनीता कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola