दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 9:04 PM
रामगढ़. रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के मायाटंुगरी मोड़ के समीप मंगलवार की शाम बैगन आर (जेएच01बीइ-8409) के अनियंत्रित होकर पलटने से घटनास्थल पर ही गणेश कुमार महतो (35 वर्ष) की मौत हो गयी. वैगन आर पर सवार युवक अभिषेक कुमार सिंह घायल हो गये. दोनों कोकर, रांची के रहनेवाले हैं. वे लोग अपने एक रिश्तेदार के […]
रामगढ़. रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के मायाटंुगरी मोड़ के समीप मंगलवार की शाम बैगन आर (जेएच01बीइ-8409) के अनियंत्रित होकर पलटने से घटनास्थल पर ही गणेश कुमार महतो (35 वर्ष) की मौत हो गयी. वैगन आर पर सवार युवक अभिषेक कुमार सिंह घायल हो गये. दोनों कोकर, रांची के रहनेवाले हैं.
वे लोग अपने एक रिश्तेदार के यहां रामगढ़ आ रहे थे. रांची से आने के दौरान मायाटंुगरी के समीप वैगन आर अनियंत्रित हो गया. इसके बाद वैगन आर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया. घटनास्थल पर ही गणेश की मौत हो गयी. जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सक ने गणेश को मृत घोषित कर दिया. अभिषेक को पुलिस थाना ले गयी. उसे मामूली चोट लगी है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन वैगन आर को जब्त कर थाना ले लायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










