स्वास्थ्य केंद्र में सभी दवा रखने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 9:04 PM
पतरातू में एएनएम की बैठकफोटो फाइल 12पीटीआर-डी में बैठक में शामिल एएनएमपतरातू.प्रखंड चिकित्सालय स्थित सभागार में मंगलवार को एएनएम की बैठक हुई. बैठक में लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण करने, मलेरिया, डायरिया आदि की दवा उप स्वास्थ्य केंद्र में अनिवार्य रूप से रखने, परिवार कल्याण के साधनों का वितरण करने का निर्देश दिया गया. स्वास्थ्य केंद्रों […]
पतरातू में एएनएम की बैठकफोटो फाइल 12पीटीआर-डी में बैठक में शामिल एएनएमपतरातू.प्रखंड चिकित्सालय स्थित सभागार में मंगलवार को एएनएम की बैठक हुई. बैठक में लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण करने, मलेरिया, डायरिया आदि की दवा उप स्वास्थ्य केंद्र में अनिवार्य रूप से रखने, परिवार कल्याण के साधनों का वितरण करने का निर्देश दिया गया. स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव कराने का सभी सामान उपलब्ध रखने की बात कही गयी. बताया गया कि टीकाकरण के दिन निर्धारित स्थल के लिए एवीडी सुबह 8.30 में ले जाना है और शाम को बचा हुआ दवा वापस मुख्यालय में जमा करना है. बैठक में बीपीएम मनीष कुमार, रामदयाल मिस्त्री, परमानंद प्रसाद, अजय राज, एएनएम तारा कुमारी, ममता कुमारी, रेखा कुमारी, लीलावती कुमारी, सरिता कुमारी, पूनम शर्मा, कमला कुमारी, सुधा रानी, उर्मिला कुमारी, मकदली तिर्की, सरोज तिग्गा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










