विवाद के बाद जमीन की मापी हुई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 9:03 PM

विज्ञापन

12बीएचयू-2-मापी कराते सीओ.भुरकुंडा. सौंदा बस्ती में जमीन विवाद के बाद मंगलवार को पतरातू सीओ रितेश जायसवाल ने जमीन की मापी करायी. बताया गया कि राम किशोर प्रसाद, आदित्य प्रसाद, अशोक प्रसाद, दशरथ प्रसाद व भोला प्रसाद द्वारा खाता नंबर 32, प्लॉट 319, 321, 325, 326 पर चहारदीवारी का कार्य किया जा रहा है. मामले को […]

विज्ञापन

12बीएचयू-2-मापी कराते सीओ.भुरकुंडा. सौंदा बस्ती में जमीन विवाद के बाद मंगलवार को पतरातू सीओ रितेश जायसवाल ने जमीन की मापी करायी. बताया गया कि राम किशोर प्रसाद, आदित्य प्रसाद, अशोक प्रसाद, दशरथ प्रसाद व भोला प्रसाद द्वारा खाता नंबर 32, प्लॉट 319, 321, 325, 326 पर चहारदीवारी का कार्य किया जा रहा है. मामले को लेकर कुछ लोगों ने भू-राजस्व मंत्री को आवेदन दिया था. इसमें बताया गया था कि चहारदीवारी का निर्माण सरकारी भूमि पर की जा रही है. इसी आलोक में सीओ ने जमीन की मापी करायी. जमीन मालिकों ने बताया कि उसने 25 डिसमिल जमीन खरीदी थी. इसके सभी कागजात मेरे पास उपलब्ध है. सरकारी जमीन पर चहारदीवारी नहीं करायी जा रही है. पारटांड़ के ग्रामीणों ने आने-जाने के लिए रास्ता छोड़ने की मांग की थी. इसके बाद हमने 12 फीट चौड़ा रास्ता छोड़ दिया है. मापी के बाद सीओ ने कहा कि इसकी रिपोर्ट डीसी को सौंपी जायेगी. मौके पर सीमा देवी, मानस मुंडा, दयाशंभु, रामकिशोर प्रसाद, आदित्य प्रसाद, बंटी बाउरी, राजेश मुंडा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola