ट्रेन से कट कर वृद्ध की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 9:03 PM
फोटो फाइल संख्या 12 कुजू बी : घटनास्थल पर पहुंची पुलिस चैनपुर.घाटो पुलिस ने मंगलवार की सुबह चैनपुर व जगेश्वर बिहार रेलवे स्टेशन के बीच से शव बरामद किया. इसकी पहचान सुनील गौसाई (55 वर्ष) बेरमो स्टेशन, संडे बाजार, गांधीनगर थाना बोकारो के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हावड़ा से […]
फोटो फाइल संख्या 12 कुजू बी : घटनास्थल पर पहुंची पुलिस चैनपुर.घाटो पुलिस ने मंगलवार की सुबह चैनपुर व जगेश्वर बिहार रेलवे स्टेशन के बीच से शव बरामद किया. इसकी पहचान सुनील गौसाई (55 वर्ष) बेरमो स्टेशन, संडे बाजार, गांधीनगर थाना बोकारो के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हावड़ा से जबलपुर जानेवाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस की (9:30 बजे रात) चपेट में आने से सुनील गौसाई की मौत हो गयी. बताया जाता है कि सुनील गौसाई अघोरी बाबा (साधु) था. वह रात में बड़का पूल श्मशान घाट पर पिछले करीब एक माह से सोता था. घटना से पूर्व उन्होंने अपने दामाद राम अवतार गौसाई से मोबाइल से बात भी की थी. वेस्ट बोकारो पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










