वेबसाइट पर अविलंब इंट्री कराने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 8:03 PM
सीओ ने राजस्वकर्मियों के साथ बैठक की पतरातू. अंचल अधिकारी रितेश जायसवाल ने मंगलवार को अंचल कार्यालय में राजस्वकर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में प्लॉट से संबंधित एनआरएलएमपी के तहत सत्यापन रिपोर्ट की समीक्षा की गयी. कहा गया कि 18 मई को उपायुक्त के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी. इस संबंध में सीओ ने […]
सीओ ने राजस्वकर्मियों के साथ बैठक की पतरातू. अंचल अधिकारी रितेश जायसवाल ने मंगलवार को अंचल कार्यालय में राजस्वकर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में प्लॉट से संबंधित एनआरएलएमपी के तहत सत्यापन रिपोर्ट की समीक्षा की गयी. कहा गया कि 18 मई को उपायुक्त के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी. इस संबंध में सीओ ने आदेश पत्र जारी किया. बैठक में एनआरएमएस के तहत मानव संपदा से संबंधित व्यक्तिगत जानकारी वेबसाइट पर अविलंब इंट्री कराने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि यह कार्य सभी कर्मचारियों द्वारा किया जाना है. जब तक कार्य पूरा नहीं होता, तब तक उनके वेतन पर रोक रहेगी. बैठक में जन प्रतिनिधि द्वारा बालू घाट से संबंधित प्राप्त आवेदन के आधार पर भूमि जांच प्रतिवेदन, पेंशनधारियों के बचत खाता का सत्यापन, आधार संख्या की प्रगति, डीवीसी की भूमि से संबंधित जांच प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










