कोयला अनलोड करने पर डंपर मालिकों ने विरोध जताया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2015 7:03 PM
आश्वासन के बाद डंपर मालिक मानेगिद्दी(हजारीबाग). शिफ्ट इंचार्ज के विरोध में डंपर मालिकों ने मंगलवार को नाराजगी जतायी और वाशरी में कोयला अनलोड करने से इनकार कर दिया. मजदूर नेता मिथिलेश सिंह व डंपर मालिकों ने गिद्दी वाशरी पीओ से वार्ता की. पीओ के आश्वासन पर डंपर मालिकों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. डंपर […]
आश्वासन के बाद डंपर मालिक मानेगिद्दी(हजारीबाग). शिफ्ट इंचार्ज के विरोध में डंपर मालिकों ने मंगलवार को नाराजगी जतायी और वाशरी में कोयला अनलोड करने से इनकार कर दिया. मजदूर नेता मिथिलेश सिंह व डंपर मालिकों ने गिद्दी वाशरी पीओ से वार्ता की. पीओ के आश्वासन पर डंपर मालिकों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. डंपर मालिकों ने बताया कि उरीमारी परियोजना से गिद्दी वाशरी में कोयले की ढुलाई होती है. दर्जनों डंपर सोमवार रात नौ बजे लेकर मंगलवार दिन के 10 बजे तक खडे़ रहे, लेकिन कोयले को अनलोड नहीं कराया गया. डंपर मालिकों ने आरोप लगाया कि दो शिफ्ट इंचार्ज के कारण ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है. डंपर मालिकों ने प्रबंधन को चेताया कि उक्त दोनों शिफ्ट इंचार्ज अपनी ड्यूटी में रहेंगे, तो उस अवधि में ट्रांसपोर्टिंग का कार्य बंद रखेंगे. गिद्दी वाशरी प्रबंधन ने डंपर मालिकों से कहा कि उनकी मांगों को पूरा ख्याल रखा जायेगा. विरोध जताने वालों में डंपर मालिक विजय सिंह, भीम बेदिया, मथुरा, पुसन गंझू, मो अयूब, गणेश प्रसाद आदि का नाम शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










