ईंट भट्ठों की जांच करें : डीसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

रामगढ़. जिला राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सोमवार को छत्तर मांडू स्थित समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ने किया. बैठक में उपायुक्त ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों से राजस्व संग्रह संबंधी जानकारी के साथ-साथ अंचल वार अन्य राजस्व संबंधी जानकारियां हासिल की. बैठक में एनएचएआइ धनबाद के प्रोजेक्ट इंचार्ज द्वारा रामगढ़ […]

विज्ञापन

रामगढ़. जिला राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सोमवार को छत्तर मांडू स्थित समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ने किया. बैठक में उपायुक्त ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों से राजस्व संग्रह संबंधी जानकारी के साथ-साथ अंचल वार अन्य राजस्व संबंधी जानकारियां हासिल की. बैठक में एनएचएआइ धनबाद के प्रोजेक्ट इंचार्ज द्वारा रामगढ़ बोकारो एनएच 23 के चौड़ीकरण को लेकर हुई प्रगति के संबंध में जानकारी दी गयी. साथ ही बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सड़क चौड़ी करण के मामले में किसी तरह की परेशानी का निदान तुरंत किया जाये. इसके अलावा एनएच 33 में कुछ जगहों पर भूमि संबंधी विवाद को जल्द से जल्द समाप्त करने का निर्देश अधिकारियों को उपायुक्त ने दिया. साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि खनन विभाग द्वारा अंचल वार ईंट भट्ठों की सूची मिलने के बाद अपने-अपने क्षेत्रों के ईंट भट्ठों की जांच कर तत्काल जिला कार्यालय को दें. न्यायालय संबंधी जो भी मामले हैं. उन पर ससमय कार्रवाई करते हुए न्यायालय को अवगत कराने का निर्देश भी अधिकारियों को उपायुक्त ए२ दोड्डे ने दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola