बाक्स में... 20 घंटे के बाद दूल्हे को मुक्त किया ग्रामीणों ने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:04 PM
छोटे भाई से तय हुई थी शादी. बड़ा भाई बारात लेकर आ पहंुचा था. गोला. आखिरकार दूल्हे की दुल्हन ले जाने की तमन्ना अधूरी रह गयी. किसी तरह 20 घंटे के बाद दूल्हा को ग्रामीणों ने मुक्त कर दिया. इस तरह दूल्हे की शादी करने की अरमान पर पानी फिर गया. यह घटना बीसा गांव […]
छोटे भाई से तय हुई थी शादी. बड़ा भाई बारात लेकर आ पहंुचा था. गोला. आखिरकार दूल्हे की दुल्हन ले जाने की तमन्ना अधूरी रह गयी. किसी तरह 20 घंटे के बाद दूल्हा को ग्रामीणों ने मुक्त कर दिया. इस तरह दूल्हे की शादी करने की अरमान पर पानी फिर गया. यह घटना बीसा गांव की है. अरमान के साथ झालदा मधुपुर से रंजीत महतो बारात लेकर बीसा गांव पहुंचा था. लेकिन ग्रामीणों ने दूल्हे समेत पांचों लोगों को बंधक बना लिया था. ग्रामीणों का कहना था कि रंजीत महतो के भाई अजीत महतो की शादी बीसा गांव के दर्शन महतो के पुत्री के साथ नौ मई को तय हुई थी. लेकिन इसके जगह पर इसका बड़ा भाई रंजीत महतो बारात लेकर पहुंच गया था. जिसे देख ग्रामीण आक्रोशित हो गये और दूल्हा सहित पांच लोगों को बंधक बना लिया. मामला थाना तक पहुंचा. तब जा कर दूल्हा मुक्त हुआ. उधर इस घटना को लेकर गांव में सोमवार को एक बैठक हुई. बैठक में दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए. जिसमें दूल्हा पक्ष के द्वारा लेन देन वापस करने पर सहमति जतायी गयी और मामले को रफा दफा किया गया. बैठक में मौके पर मुखिया जलेश्वर महतो, पंसस राम विनय महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










