-सुखमय जीवन के लिए वेद के मार्ग पर चलें : सोम्यानंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

11बीएचयू-1-भजन करते लोग.सामदेव परायण यज्ञ का समापन आज, देशभक्तों की गाथा बतायी जायेगी.नयानगर (बरकाकाना). आर्य बाल उच्च विद्यालय में चल रहे सामवेद परायण यज्ञ के तीसरे दिन सामवेद के एक हजार मंत्रों के बीच हवन किया गया. वैदिक प्रवक्ता (हजारीबाग) पंडित वासुदेव शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान संपन्न कराये गये. प्रवचनकर्ता स्वामी सोम्यानंद […]

विज्ञापन

11बीएचयू-1-भजन करते लोग.सामदेव परायण यज्ञ का समापन आज, देशभक्तों की गाथा बतायी जायेगी.नयानगर (बरकाकाना). आर्य बाल उच्च विद्यालय में चल रहे सामवेद परायण यज्ञ के तीसरे दिन सामवेद के एक हजार मंत्रों के बीच हवन किया गया. वैदिक प्रवक्ता (हजारीबाग) पंडित वासुदेव शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान संपन्न कराये गये. प्रवचनकर्ता स्वामी सोम्यानंद सरस्वती ने कहा कि आज के परिवेश में वाह्य आडंबरों में फंसे हुए हैं. ईश्वरीय भक्ति की जगह लोग दिखावे पर अधिक विश्वास करते हैं. सृष्टि में शांति और सुखमय जीवन जीने के लिये वेद के बताये मार्ग पर चलना जरूरी है. सत्य प्रकाश आर्य व स्कूल प्रधान साधु राम आर्य द्वारा भजन की प्रस्तुति की गयी. स्वामी सरस्वती ने बताया कि मंगलवार को यज्ञ की पूर्णाहुति की जायेगी. इस दौरान राष्ट्रभक्त व शहीदों की गाथा को विस्तार पूर्वक बताया जायेगा. इस अवसर पर आचार्या लक्ष्मी भारती, डॉ प्रद्युम्न कुमार शास्त्री, सोमर राम दांगी, केपी सिंह, रामप्रवेश प्रसाद, प्राचार्या आशा सिंह, प्रदीप चक्रवर्ती, अनिल त्रिपाठी, सतपाल बोहरा, रामस्वरूप चौधरी, शिव प्रसाद सिंह, देवदीप सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, संगीता कुमारी, किसलय भारती, गीता देवी, पी मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद, शक्तिचरण पासवान, जलछवि चटर्जी, मीनू चटर्जी, मीना भट्टाचार्य समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola