..लुरूंगा में मना मंडा पर्व, लगा मेला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

11बीएचयू-8-बनस झूले पर झूलता भक्त.उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड के लुरूंगा गांव में मंडा पर्व भक्तिभाव से मनाया गया. 70 भोक्ता व 70 सोखताइनों ने पूजा की. मच्छरगोथा, पटभंगी, लोटन सेवा कार्यक्रम हुआ. छेदी भगत व मातिक गंझू ने सभी अनुष्ठान संपन्न कराया. भक्तों ने दहकते अंगारे पर चल कर अपनी आस्था का परिचय दिया. भोक्ताओं ने […]

विज्ञापन

11बीएचयू-8-बनस झूले पर झूलता भक्त.उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड के लुरूंगा गांव में मंडा पर्व भक्तिभाव से मनाया गया. 70 भोक्ता व 70 सोखताइनों ने पूजा की. मच्छरगोथा, पटभंगी, लोटन सेवा कार्यक्रम हुआ. छेदी भगत व मातिक गंझू ने सभी अनुष्ठान संपन्न कराया. भक्तों ने दहकते अंगारे पर चल कर अपनी आस्था का परिचय दिया. भोक्ताओं ने पीठ में कील चुभा कर बनस झूला पर झूल कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की. छऊ नृत्य का भी आयोजन हुआ. आयोजित मेले में आसपास गांव चानो, रिकवा, नापो, लठिया, कुर्रा, खपिया, गरसुल्ला, डोकाबेड़ा, चूल्हाबेड़ आदि गांव के ग्रामीण जुटे. आयोजन को सफल बनोन में गरसुल्ला पंचायत के मुखिया छक्कन बेदिया, पूजा समिति के अध्यक्ष नकुल सिंह, सरोज साव, शिव चरण गंझू, कपिलदेव तुरी, राजकुमार साव, जगेश्वर महतो, सुखदेव ठाकुर, उमेश साव, विनोद साव, बालेश्वर महतो, जीवन मिंज, अजीत तिर्की आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola