गलत बिजली बिल से परेशान हैं उपभोक्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 10:03 PM
भदानीनगर. विद्युत विभाग द्वारा पिछले एक साल से भेजे जा रहे गलत बिजली बिल के कारण मेन रोड भुरकुंडा स्थित मनीष साइकिल स्टोर (जनता टाकीज के समीप) के संचालक गणेश महतो काफी परेशान हैं. गणेश ने बताया कि मीटर रीडिंग के तहत वे हर माह बिजली बिल का भुगतान करते चले आ रहे हैं. गलत […]
भदानीनगर. विद्युत विभाग द्वारा पिछले एक साल से भेजे जा रहे गलत बिजली बिल के कारण मेन रोड भुरकुंडा स्थित मनीष साइकिल स्टोर (जनता टाकीज के समीप) के संचालक गणेश महतो काफी परेशान हैं. गणेश ने बताया कि मीटर रीडिंग के तहत वे हर माह बिजली बिल का भुगतान करते चले आ रहे हैं. गलत बिजली बिल में सुधार को लेकर वे वर्ष 2014 में भुरकुंडा स्थित सहायक आपूर्ति अभियंता को आवेदन देकर सुधार के लिए गुहार लगा चुके थे. बावजूद अभी तक गलत बिल भेजा जा रहा है. यह भी कहा कि शुरुआत में पांच-छह साल विभाग द्वारा सही बिल भेजा जा रहा था. उन्होंने बिजली बिल में अविलंब सुधार करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










