ओके....फ्लैग-बीपीएलधारी बच्चों के नामांकन को लेकर बैठक
हेडिंग-25 प्रतिशत बीपीएलधारी बच्चों का नामांकन जरूरी : बीडीओफोटो फाइल 8आर-बी-बैठक में बीडीओ व अन्य.रामगढ़. प्रखंड मुख्यालय, रामगढ़ के सभागार में शुक्रवार को निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ प्रखंड प्रशासन की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से आरटीआइ के तहत निजी विद्यालयों में पोषक क्षेत्र के नामांकन में 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन […]
हेडिंग-25 प्रतिशत बीपीएलधारी बच्चों का नामांकन जरूरी : बीडीओफोटो फाइल 8आर-बी-बैठक में बीडीओ व अन्य.रामगढ़. प्रखंड मुख्यालय, रामगढ़ के सभागार में शुक्रवार को निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ प्रखंड प्रशासन की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से आरटीआइ के तहत निजी विद्यालयों में पोषक क्षेत्र के नामांकन में 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन पर चर्चा हुई. बैठक में बीडीओ पवन कुमार महतो व बीइइओ एलबी सिंह मौजूद थे. बीडीओ श्री महतो ने कहा कि सभी निजी विद्यालयों में आरटीआइ के तहत 25 प्रतिशत बीपीएलधारी बच्चों का नामांकन कराना आवश्यक है. बीपीएलधारी बच्चों की फीस सरकार देगी. इसमें कई व्यावहारिक परेशानी है. इस परेशानी को दूर करने के लिए प्रखंड प्रशासन व निजी स्कूल प्रबंधन को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा. प्रशासन व निजी स्कूल प्रबंधन मिल कर बीपीएलधारी के हित में काम कर सकता है. उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रशासन इस बात का आश्वासन देता है कि बीपीएलधारी बच्चों के नामांकन के लिए आवश्यक कागजात बनाने में पूरी मदद करेगा. निजी विद्यालय भी आरटीआइ नियमों के पालन में सहयोग करे. मौके पर मुखिया मंजू जोशी, उषा किरण चौहान, तीला देवी सहित प्रखंड के दस निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










