गोला.दो घंटे जाम रहा एनएच 33

Updated:
विज्ञापन

संयुक्त मोरचा ने रोड जाम कियाफोटो फाइल : 4 चितरपुर बी सड़क पर उतरे राजनीतिक दल के लोगगोला. गोला में सोमवार को जेवीएम, सीपीआइ, सीपीएम, जदयू व मासस के कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में डीवीसी चौक जाम कर दिया. इसमें एनएच 33 पर लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. मौके पर […]

विज्ञापन

संयुक्त मोरचा ने रोड जाम कियाफोटो फाइल : 4 चितरपुर बी सड़क पर उतरे राजनीतिक दल के लोगगोला. गोला में सोमवार को जेवीएम, सीपीआइ, सीपीएम, जदयू व मासस के कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में डीवीसी चौक जाम कर दिया. इसमें एनएच 33 पर लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा भूमि अधिग्रहण विधेयक द्वारा किसानों के साथ अन्याय कर रही है. इस विधेयक में किसानों के हितों का ख्याल नहीं रखा गया है. उधर, सड़क जाम को देखते हुए बीडीओ किष्टो कुमार बेसरा व गोला पुलिस ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर जाम को हटाया गया. मौके पर मासस के भुनेश्वर बेसरा, सोहन बेदिया, जेवीएम के इसलाम अंसारी, रामभजन मुंडा, बिनु महतो, बंटी, रवानी, सोमर नायक, जदयू के भूषण कुमार महतो, सीपीआइ के दुखन महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola