वार्ड छह के प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़. वार्ड नंबर छह के विकास नगर स्थित माता दुर्गा मंदिर के समक्ष रविवार को प्रत्याशी अनिता देवी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया गया. अनिता देवी वार्ड नंबर छह के निवर्तमान सदस्य व छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रविकांत कुशवाहा की धर्मपत्नी हैं. मौके पर अनिता देवी ने कहा कि इस वार्ड के निवासियों […]

विज्ञापन

रामगढ़. वार्ड नंबर छह के विकास नगर स्थित माता दुर्गा मंदिर के समक्ष रविवार को प्रत्याशी अनिता देवी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया गया. अनिता देवी वार्ड नंबर छह के निवर्तमान सदस्य व छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रविकांत कुशवाहा की धर्मपत्नी हैं. मौके पर अनिता देवी ने कहा कि इस वार्ड के निवासियों की सेवा मेरे पति ने लंबे समय तक की है. अपने पति की तरह वे भी वार्ड नंबर छह के निवासियों की सेवा करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वे वार्ड नंबर छह में जन सुविधाओं को अधिक से अधिक लागू करवाने का प्रयास करेंगी. पूर्व वार्ड सदस्य रविकांत कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड के विकास पर पूरा ध्यान दिया है. आगे भी वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा. उदघाटन के मौके पर डॉ डीपी यादव, सूरजदेव सिंह, एचएन महतो, डीएन सिंह, राममूर्ति सिंह, दिगंबर नाथ झा, भरत शर्मा, नंदलाल राम, केदार विश्वकर्मा, पंचम कांत कुशवाहा, दीपक सिन्हा,संदीप कुशवाहा, गिरधारी महतो, राहुल देव गोस्वामी, सपन दास, टेकलाल महतो, अहित्या देवी, निर्मला देवी, पूनम देवी, आशा देवी, शशि गुप्ता, ममता देवी, शिव कुमारी देवी, उर्मिला देवी, पदमा दास, शोभा सिन्हा, कलावती देवी, हीरा देवी, सावित्री देवी, कैलाश, प्रभु पासवान, अशोक कुशवाहा, जवाहर सिंह, वीर प्रधान, ए खान, सदन सिंह, अमित सिंह, अरुण कुमार राय, अवनी कुमार सुमन, जगरन्ना महतो, विकास कुमार, नारायण गुप्ता, राजवंशी चौहान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola