लीड) फ्लैग-दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टिंग वाहनों की ढुलाई बाधित
हेडिंग-उत्पादन कार्य ठप करने की चेतावनीबेनतीजा रही वार्ताफोटो 3गिद्दी1-आंदोलन करते आजसू कार्यकर्ता गिद्दी(हजारीबाग).ओवरलोड कोयले की ढुलाई पर रोक लगाने व अन्य मांगों को लेकर आजसू ने गिद्दी सी परियोजना में दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टिंग वाहनों की ढुलाई बाधित रखी. प्रबंधन, प्रशासन व ठेकेदार के साथ आजसू नेताओं की वार्ता रविवार को हुई, लेकिन इसमें कोई […]
हेडिंग-उत्पादन कार्य ठप करने की चेतावनीबेनतीजा रही वार्ताफोटो 3गिद्दी1-आंदोलन करते आजसू कार्यकर्ता गिद्दी(हजारीबाग).ओवरलोड कोयले की ढुलाई पर रोक लगाने व अन्य मांगों को लेकर आजसू ने गिद्दी सी परियोजना में दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टिंग वाहनों की ढुलाई बाधित रखी. प्रबंधन, प्रशासन व ठेकेदार के साथ आजसू नेताओं की वार्ता रविवार को हुई, लेकिन इसमें कोई नतीजा नहीं निकला. आजसू नेता तिवारी महतो ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि हमारी मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया, तो परियोजना का उत्पादन कार्य भी ठप कर देंगे. जानकारी के अनुसार, आजसू के समर्थक गिद्दी सी परियोजना में शनिवार सुबह से आंदोलन पर डटे हुए हैं. उनके आंदोलन के कारण गिद्दी सी परियोजना से ललपनिया, गिद्दी, सौंदा में कोयले की ढुलाई ठप है. इससे सीसीएल व ट्रांसपोर्टर को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है. प्रबंधन का कहना है कि नुकसान हो रहा है, लेकिन अभी इसका आकलन करना मुश्किल है. आंदोलन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष, महासचिव सुरेंद्र महतो, विनोद महतो, गुड्डू यादव, प्रकाश महतो, धनराज यादव, देवकुमार महतो, संजीत पटेल, बबलू यादव, अनिल महतो, छोटन महतो, संजय, बाबला, कमल महतो, एके सिन्हा, राजेश शर्मा, एतवा मुंडा, मो शमीम, टिकेश्वर महतो, राजकुमार महतो, अर्जुन महतो, विमल महतो, रतन महतो, बलवीर प्रजापति, भुवनेश्वर महतो, साबिर अंसारी, रंजीत महतो, पंकज कुमार, सुखदेव महतो, कृपाशरण महतो, भोला मांझी, अनुज महतो, समय राणा, मनोज महली, परमेंदर सिंह आदि कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










