तीन हजार से अधिक स्टेज शो किया: हरिश
इंडियन आइडियल सीजन फस्ट के टॉप सेवन प्रतिभागी हैं सूफी सांग के लिए बिग स्टार आइएमए अवार्ड से सम्मानित फोटो फाइल 3आर-एच-कलाकारों का स्वागत करते होटल मालिक.रामगढ़. इंडियन आइडियल सीजन फस्ट के टॉप सेवन प्रतिभागी हरिश मोयल शनिवार को आर्मी कैंप के संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान हरिश ने होटल शिवम इन में […]
इंडियन आइडियल सीजन फस्ट के टॉप सेवन प्रतिभागी हैं सूफी सांग के लिए बिग स्टार आइएमए अवार्ड से सम्मानित फोटो फाइल 3आर-एच-कलाकारों का स्वागत करते होटल मालिक.रामगढ़. इंडियन आइडियल सीजन फस्ट के टॉप सेवन प्रतिभागी हरिश मोयल शनिवार को आर्मी कैंप के संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान हरिश ने होटल शिवम इन में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने विश्व के विभिन्न देशों में तीन हजार से अधिक स्टेज शो किया है. इसमें 100 से अधिक स्टेज शो आर्मी कैंप में किया गया है. उन्हें सूफी सांग के लिए बिग स्टार आइएमए अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान 2011 में मिला था. उज्जैन के संगीताचार्य पंडित कृष्णकांत शुक्ल के साथ तीन वर्ष तक संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली. इसके बाद दो वर्ष तक रेडियो में उद्घोषक का काम किया. 2015 में दो-तीन गाने बॉलीवुड के लिए लिये गये हैं. उन्होंने कहा कि इंडियन आइडियल के अलावा दस का दस ले गया दिल, डिल या ना डिल, वार परिवार सोनी टेलीविजन, जी टीवी के सारेगामापा, डीडी वन में म्यूजिक मस्ती और धूम व स्टार वन चैनल के बोल बॉबी बोल में परफॉर्म कर चुके हैं. मौके पर शिवम कांप्लेक्स के विजय मेवाड़, उद्घोषक पूजा बेदी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










