चंद्रशेखर पटवा गिरफ्तार
वसुंधरा होटल में तोड़फोड़ का आरोपरजरप्पा. रजरप्पा पुलिस ने कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटवा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि चंद्रशेखर पटवा के चितरपुर में होने की सूचना पुलिस को मिली. इस बीच पुलिस ने उन्हें थाना बुलाया, जहां इंस्पेक्टर गोपीनाथ तिवारी व थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने श्री पटवा को मोबाइल […]
वसुंधरा होटल में तोड़फोड़ का आरोपरजरप्पा. रजरप्पा पुलिस ने कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटवा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि चंद्रशेखर पटवा के चितरपुर में होने की सूचना पुलिस को मिली. इस बीच पुलिस ने उन्हें थाना बुलाया, जहां इंस्पेक्टर गोपीनाथ तिवारी व थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने श्री पटवा को मोबाइल जमा करने को कहा. इस पर उन्होंने कहा कि क्या बात है, तो पुलिस ने कहा कि आप पर वारंट है और पुलिस वाहन में बैठा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इन पर रजरप्पा प्रोजेक्ट मोड़ स्थित वसुंधरा वाटिका होटल में तोड़-फोड़ करने का आरोप है. इस घटना में 63 नामजद व सैकड़ों अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. चर्चा है कि कई नामजद अभियुक्तों की अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताते चलें कि वसुंधरा होटल के मालिक दिलीप साव पर दो आदिवासी युवतियों ने बलात्कार का आरोप लगाया था, जिसमें से एक युवती की मौत हो गयी थी. जिसे लेकर 29 दिसंबर 2014 को होटल में तोड़, फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. उधर होटल मालिक दिलीप साव भी जेल में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










