फ्लैग-भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ सर्वदलीय बैठक
चार मई के बंद को सफल बनायेंगेतीन की शाम को मशाल जुलूस निकाला जायेगा रामगढ़. भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ चार मई के भारत बंद को सफल बनान के लिए रामगढ़ के जन कल्याण पुस्तकालय में गुरुवार को बैठक हुई. बैठक में भाकपा, माकपा, राजद, झाविमो, मासस, सपा, जदयू आदि दलों के नेता शामिल हुए. […]
चार मई के बंद को सफल बनायेंगेतीन की शाम को मशाल जुलूस निकाला जायेगा रामगढ़. भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ चार मई के भारत बंद को सफल बनान के लिए रामगढ़ के जन कल्याण पुस्तकालय में गुरुवार को बैठक हुई. बैठक में भाकपा, माकपा, राजद, झाविमो, मासस, सपा, जदयू आदि दलों के नेता शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता महेंद्र पाठक ने की. बैठक में पूर्व विधायक भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने भूमि अधिग्रहण विधेयक को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की. निर्णय लिया गया कि बंद को सफल बनाने के लिए तीन मई की शाम रामगढ़ में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. गोला, कुजू, नया मोड़ा, पतरातू, भुरकुंडा आदि क्षेत्रों में भी बैठक करने का निर्णय लिया गया. बैठक में भूकंप में मारे गये लोगों की याद में श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में रमेश यादव, राजेंद्र जी, मंगल सिंह ओहदार, मो गुलजार, गोविंद बेदिया, साहिद सिद्दिकी, निरंजन मुंडा, विजय जायसवाल, दुर्गा चरण, घनेनाथ चौधरी, बीएन ओहदार, दुखन महतो, चितरंजन महतो, अलीजान अंसारी, वीरू सिंह, क्यूम खान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










