दो से रोकी जायेगी ओवरलोड कोयले की ढुलाई
फोटो 30गिद्दी5-बैठक में उपस्थित आजसू के लोग गिद्दी(हजारीबाग).आजसू की प्रखंड स्तरीय बैठक गुरुवार को गिद्दी सी में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर महतो ने की. बैठक में बताया गया कि पिछले दिन आजसू ने गिद्दी सी कोलियरी प्रबंधन को मांग पत्र सौंप कर ओवरलोड कोयले की ढुलाई पर अविलंब रोक लगाने की मांग की […]
फोटो 30गिद्दी5-बैठक में उपस्थित आजसू के लोग गिद्दी(हजारीबाग).आजसू की प्रखंड स्तरीय बैठक गुरुवार को गिद्दी सी में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर महतो ने की. बैठक में बताया गया कि पिछले दिन आजसू ने गिद्दी सी कोलियरी प्रबंधन को मांग पत्र सौंप कर ओवरलोड कोयले की ढुलाई पर अविलंब रोक लगाने की मांग की थी. हमारी मांगों के प्रति प्रबंधन उदासीन है. पार्टी ने दो मई से ओवरलोड कोयले की ढुलाई पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. बैठक में कहा गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन चलेगा. ओवरलोड कोयले की ढुलाई दो मई को सुबह से रोकी जायेगी. बैठक में सुरेंद्र महतो, मो शम्मी, बलवीर प्रजापति, कृपाशरण महतो, दौलत महतो, विनोद महतो, राजकुमार, अर्जुन महतो, कमरुल अंसारी, मनोज, रतन महतो, प्रकाश महतो, भुवनेश्वर महतो, विमल महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










