तीन मई केअधिवेशन को सफल बनाने का निर्णय
दी झाकोमयू की बैठक फोटो 30गिद्दी4-बैठक में उपस्थित यूनियन के लोग गिद्दी(हजारीबाग).दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक गुरुवार को गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता आरपी राणा ने की. संचालन शमसुल होदा अंसारी ने किया. बैठक में बताया गया कि दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का नौवां अधिवेशन तीन मई को धनबाद में आयोजित किया […]
दी झाकोमयू की बैठक फोटो 30गिद्दी4-बैठक में उपस्थित यूनियन के लोग गिद्दी(हजारीबाग).दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक गुरुवार को गिद्दी में हुई. इसकी अध्यक्षता आरपी राणा ने की. संचालन शमसुल होदा अंसारी ने किया. बैठक में बताया गया कि दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का नौवां अधिवेशन तीन मई को धनबाद में आयोजित किया जायेगा. इसमें बतौर अतिथि यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व महामंत्री सनत मुखर्जी उपस्थित रहेंगे. बैठक में बताया गया कि इस महाधिवेशन में सीसीएल, बीसीसीएल, एनसीएल, इसीएल, डब्ल्यूसीएल, सीएमपीडीआइ सहित कोल इंडिया की कई कंपनियों से हजारों मजदूर भाग लेंगे. बैठक में महाधिवेशन को सफल बनाने तथा अरगडा क्षेत्र से मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी. बैठक में बिंदेलाल मिस्त्री, रतिलाल मरांडी, सुरेश गंझू, लगन महतो, भुनेश्वर सिंह, सुरेश मांझी, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










