वार्ता के बाद रैयत ने तोड़ा अनशन
कुजू :ओरला ग्राम के एक रैयत ने बुधवार को तोपा हाइस्कूल के समीप अपनी मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठा. लगभग सात घंटे के आमरण अनशन के बाद प्रबंधन, प्रशासन व रैयत के बीच वार्ता के बाद अनशन समाप्त किया गया. जानकारी के अनुसार ओरला निवासी प्रेम प्रसाद के भूमि का अधिग्रहण तोपा हाइस्कूल […]
कुजू :ओरला ग्राम के एक रैयत ने बुधवार को तोपा हाइस्कूल के समीप अपनी मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठा. लगभग सात घंटे के आमरण अनशन के बाद प्रबंधन, प्रशासन व रैयत के बीच वार्ता के बाद अनशन समाप्त किया गया. जानकारी के अनुसार ओरला निवासी प्रेम प्रसाद के भूमि का अधिग्रहण तोपा हाइस्कूल के समीप सीसीएल प्रबंधन द्वारा किया गया था. जिसका प्लॉट नंबर 756, रकवा सात डिसमिल है.
श्री प्रसाद तोपा सेल में वैकल्पिक रोजगार के लिए प्रबंधन से कई बार लिखित रूप में मांग कर चुका था. प्रबंधन द्वारा मांग पूरा नहीं किये जाने से क्षुब्ध अनशन पर बैठ गया. बाद में तोपा के पीओ एके सिंह, ओपी प्रभारी रविकांत प्रसाद व रैयत के बीच वार्ता हुई. जिसमें तय किया गया एक सप्ताह के अंदर इसका हल निकाला जायेगा. अनशन के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गयी. वार्ता में प्रेम प्रसाद, नरेश करमाली, कारुनाथ भुइयां, बबलू भुइयां, कुलेश्वर भुइयां, राजेंद्र मुंडा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










